'ज़मीन के बदले नौकरी' केस में ईडी ने की लालू यादव की बेटी रागिनी यादव से पूछताछ
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ज़मीन के बदले नौकरी' केस में ईडी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रागिनी यादव से बुधवार को पूछताछ की। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत रागिनी यादव का बयान दर्ज किया गया है। इससे पहले ईडी ने मंगलवार को इसी केस में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी।